ePaper

रोहतक गैंगरेप पर संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने कहा- गुस्सा काफी नहीं है

Updated at : 21 Jul 2016 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
रोहतक गैंगरेप पर संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने कहा- गुस्सा काफी नहीं है

संयुक्त राष्ट्र : रोहतक में एक दलित युवती के साथ हुए कथित सामूहिक बलात्कार के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी ने महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा से जुडी ‘‘क्षमा की घृणित संस्कृति” की निंदा की है और इस ‘‘क्रूरता” को खत्म करने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है. यूनिसेफ […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : रोहतक में एक दलित युवती के साथ हुए कथित सामूहिक बलात्कार के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी ने महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा से जुडी ‘‘क्षमा की घृणित संस्कृति” की निंदा की है और इस ‘‘क्रूरता” को खत्म करने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है. यूनिसेफ की प्रमुख लैंगिक सलाहकार अंजू मल्होत्रा ने कल एक बयान में कहा, ‘‘भारत में दलित युवती के साथ उन्हीं पांच पुरुषों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया जाना, जिनमें से दो ने तीन साल पहले उसके साथ बलात्कार किया था. दरअसल लडकियों और महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा से जुडी माफी की घृणित संस्कृति को रेखांकित करता है.”

उन्होंने कहा कि दुनियाभर की 12 करोड लडकियों में से हर 10 में से एक लडकी यौन हिंसा का सामना करती है और इनमें से अधिकतर लडकियों के साथ 15 से 19 साल की उम्र के बीच ऐसा होता है. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन सिर्फ गुस्सा काफी नहीं है. एक आम बात बन चुकी है. इस क्रूरता को खत्म करने के लिए और हिंसा के पीडितों को न्याय एवं सुरक्षा देने के लिए अब हमें कार्रवाई करने की जरुरत है.” 21 वर्षीय पीडिता ने जांचकर्ताओं को बताया है कि उसे नशीली दवाएं देकर उसका सामूहिक बलात्कार ही नहीं किया गया बल्कि इनमें से दो हमलावरों ने तीन साल पहले भी नशीली दवाएं देकर उसका बलात्कार किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola