ePaper

जम्मू से अमरनाथ यात्रा बहाल

Updated at : 16 Jul 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू से अमरनाथ यात्रा बहाल

जम्मू : अमरनाथ यात्रा दो दिनों से निलंबित रहने के बाद कडी सुरक्षा के बीच आज जम्मू से बहाल कर दी गई. हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन के चलते एक सप्ताह में दूसरी बार अमरनाथ यात्रा निलंबित करनी पडी थी. जम्मू के उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने […]

विज्ञापन

जम्मू : अमरनाथ यात्रा दो दिनों से निलंबित रहने के बाद कडी सुरक्षा के बीच आज जम्मू से बहाल कर दी गई. हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन के चलते एक सप्ताह में दूसरी बार अमरनाथ यात्रा निलंबित करनी पडी थी.

जम्मू के उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने कहा, ‘‘ यहां से अमरनाथ यात्रा दोबारा शुरू हो गई. बालटाल और पहलगाम के लिए भगवती नगर बेस कैंप से करीब 100 वाहन रवाना हो गए.’ इससे पहले प्रथम बार अमरनाथ यात्रा 9 जुलाई को निलंबित की गई थी. आठ जुलाई को दक्षिण कश्मीर में एक मुठभेड में सुरक्षाबलों द्वारा वानी को मार गिराए जाने के बाद घाटी में भडकी हिंसा में 38 लोगों की जानें गई हैं. आज की तिथि तक 1,27,358 यात्रियों ने इस पवित्र गुफा में अमरनाथ के दर्शन किए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola