ePaper

पूर्व केंद्रीय मंत्री वी नारायणसामी ने पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Updated at : 06 Jun 2016 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री वी नारायणसामी ने पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

पुड्डुचेरी: पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. नारायणसामी ने आज पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल किरण बेदी ने पद और गोपनियता की शपथ दिलायी. विधानसभा चुनाव परिणाम के लगभग 19 दिनों के बाद आज वी. नारायणसामी की ताजपोशी हुई. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पुड्डुचेरी के बीच रोड के नजदीक ही गांधी स्मारक […]

विज्ञापन

पुड्डुचेरी: पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. नारायणसामी ने आज पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल किरण बेदी ने पद और गोपनियता की शपथ दिलायी. विधानसभा चुनाव परिणाम के लगभग 19 दिनों के बाद आज वी. नारायणसामी की ताजपोशी हुई.

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पुड्डुचेरी के बीच रोड के नजदीक ही गांधी स्मारक राजनिवास के प्रांगण में किया गया. पुड्डुचेरी में चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस ने काफी आत्ममंथन किया और अंतत: वी नारायणसामी को आगे कर दिया. हालांकि इससे पहले उन्हें काफी विरोध झेलना पड़ा था. मुख्यमंत्री पद की रेस में कांग्रेस में नमसिवायम और वैतिलिंगम भी थे लेकिन अंतत: ताजपोशी वी. नारायणसामी की हुई. इस पद के पहले भी नारायणसामी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं जिनमें प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री समेत कई अहम पद हैं.
हाल में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एकमात्र पुड्डुचेरी में जीत मिली थी. सामी पूर्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रहे हैं. सामी यूपीए – 2 सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री थे. उन्हें नेहरू-गांधी परिवार का करीबी भी माना जाता है. सामी मध्यप्रदेश, छत्तीगसढ़ सहित कई राज्यों के प्रभारी भी रहे हैं. सामी के पास कानून की डिग्री है. 2014 का लोकसभा चुनाव सामी एनडीए उम्मीदवार से हार गये थे.केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन ने 30 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें जीत कर बहुमत हासिल किया है. कांग्रेस ने 15 सीटे जीतीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola