ePaper

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में आया 4.3 तीव्रता का भूकंप

Updated at : 23 May 2016 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में आया 4.3 तीव्रता का भूकंप

भद्रवाह (जम्मू कश्मीर) : जम्मू कश्मीर में डोडा जिले की पहाडी भद्रवाह तहसील में आज भूकंप आया जिससे घबरा कर लोग अपने घरों से बाहर निकल गये. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह सात बज कर 16 मिनट पर भद्रवाह में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गयी. भद्रवाह के […]

विज्ञापन

भद्रवाह (जम्मू कश्मीर) : जम्मू कश्मीर में डोडा जिले की पहाडी भद्रवाह तहसील में आज भूकंप आया जिससे घबरा कर लोग अपने घरों से बाहर निकल गये. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह सात बज कर 16 मिनट पर भद्रवाह में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गयी. भद्रवाह के उप संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) मोहम्मद अनवर बांदेय ने बताया, ‘अभी तक, किसी के हताहत होने या संपत्ति को किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.’

जब भूकंप आया तो दहशत के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल गये. भूकंप का केंद्र घाटी में भद्रवाह से नौ किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केन्द्रित था. भूकंप विशेषज्ञ प्रोफेसर जी एम भट ने बताया, ‘हालांकि, जम्मू और कश्मीर खतरनाक जोन में आता है और यहां भूकंप आने की संभावनाएं रहती हैं, लेकिन भूकंप के निश्चित स्थान या समय का पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola