ePaper

केरल: कोच्चि में नौसेना के बेस पर सुरक्षाकर्मी का शव मिला, शरीर पर गोलियों के निशान

Updated at : 23 May 2016 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
केरल: कोच्चि में नौसेना के बेस पर सुरक्षाकर्मी का शव मिला, शरीर पर गोलियों के निशान

कोच्चि : केरल के कोच्चि में नौसेना के बेस पर एक सुरक्षाकर्मी का शव मिला जिसके शरीर पर गोलियां दागे जाने के निशान हैं. मृतक की उम्र 53 वर्ष बतायी जा रही है. नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि रक्षा सुरक्षा कोर :डीएससी: के जवान नायक शिवदासन के. कोच्चि के नौसेना अड्डे में कल […]

विज्ञापन

कोच्चि : केरल के कोच्चि में नौसेना के बेस पर एक सुरक्षाकर्मी का शव मिला जिसके शरीर पर गोलियां दागे जाने के निशान हैं. मृतक की उम्र 53 वर्ष बतायी जा रही है. नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि रक्षा सुरक्षा कोर :डीएससी: के जवान नायक शिवदासन के. कोच्चि के नौसेना अड्डे में कल देर रात सशस्त्र ड्यूटी के दौरान मृत पाये गये। उन्होंने बताया कि जवान के शरीर पर गोली के निशान थे.

उन्होंने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना दुर्घटनावश हुई थी या नहीं. त्रिशूर के रहने वाले जवान के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं. अधिकारी ने कहा, ‘‘परिवार को सूचित कर दिया गया है. नौसेना द्वारा घटना की जांच का आदेश दिया जा रहा है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola