रूपा गांगुली से बदसलूकी, काफिले पर ‘‘तृणमूल समर्थकों'''' ने किया हमला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 May 2016 8:47 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर के पास कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने अभिनेत्री से भाजपा की नेता बनीं रुपा गांगुली से आज बदसलूकी की और उनके काफिले पर हमला किया. यह घटना उस वक्त हुई जब रूपा कोलकाता लौट रही थीं. दक्षिण 24 परगना जिले के एक […]
विज्ञापन
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर के पास कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने अभिनेत्री से भाजपा की नेता बनीं रुपा गांगुली से आज बदसलूकी की और उनके काफिले पर हमला किया. यह घटना उस वक्त हुई जब रूपा कोलकाता लौट रही थीं. दक्षिण 24 परगना जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब रुपा कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिले के काकद्वीप के पास ईश्वरीपुर गांव से लौट रही थीं.
वह भाजपा के उस कार्यकर्ता से मिलने गई थीं जिस पर कल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला किया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘कई अनुरोधों के बावजूद रुपा ने कोलकाता जाते वक्त डायमंड हार्बर के पास अपनी कार और अपने काफिले की दो अन्य कारें रोक दी और स्थानीय लोगों से बातचीत करने लगी, इससे उन लोगों को गुस्सा आ गया. कुछ लडकों ने काफिले पर पत्थर फेंके. इलाके की कुछ महिलाओं ने रुपा के बाल खींचे और उनके साथ मौजूद एक और महिला को थप्पड जड दिया.’
अधिकारी ने बताया कि वहां तैनात पुलिस ने मामले में दखल देकर स्थानीय लोगों को रोका और हालात पर नियंत्रण की कोशिश की. उन्होंने कहा कि रुपा ‘‘जख्मी नहीं’ हुई हैं. उन्हें एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. उन्होंने कहा, ‘‘हमने घटना के सिलसिले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है.’ भाजपा नेता और उनके साथ मौजूद रहे पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया. भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई की महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुपा ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव हावडा सीट से लडा था, लेकिन पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार लक्ष्मी रतन शुक्ला ने उन्हें मात दे दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




