ePaper

जम्मू-कश्मीर में आ सकता है भीषण भूकंप, लाखों जिंदगियां खतरे में !

Updated at : 20 May 2016 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में आ सकता है भीषण भूकंप, लाखों जिंदगियां खतरे में !

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के हिमालय पर्वतों की हालिया भौगोलिक मैपिंग में कहा गया है कि राज्य में रिक्टर पैमाने पर आठ या उससे ज्यादा तीव्रता का भीषण भूकंप आ सकता है. इस भूकंप से लाखों लोगों की जिंदगियां खतरे में पड़ सकती है. वैज्ञानिकों को जम्मू-कश्मीर में रियासी फॉल्ट के बारे में पता है, लेकिन […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के हिमालय पर्वतों की हालिया भौगोलिक मैपिंग में कहा गया है कि राज्य में रिक्टर पैमाने पर आठ या उससे ज्यादा तीव्रता का भीषण भूकंप आ सकता है. इस भूकंप से लाखों लोगों की जिंदगियां खतरे में पड़ सकती है. वैज्ञानिकों को जम्मू-कश्मीर में रियासी फॉल्ट के बारे में पता है, लेकिन उन्होंने दूसरे सक्रिय फॉल्ट सिस्टम की वजह से इसे खतरे के रूप में नहीं देखा था. हालांकि पाक अधिकृत कश्मीर के बालकोट बाग में वर्ष 205 में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद शोधकर्ताओं ने क्षेत्र के अन्य फॉल्ट सिस्टम की जांच शुरू कर दी थी.

दबाव बनना शुरू

जानकारों की माने तो वर्ष 2005 के भूकंप से पहले बालकोट-बाग फॉल्ट को भी खतरनाक नहीं माना जाता था. वैज्ञानिकों ने पाया कि रियासी फॉल्ट के कुछ समय से दबाव बनाना शुरू कर दिया है. इससे यह संकेत मिल रहा है कि जब वह इस दबाव को छोड़ता है तो परिणामस्वरूप आने वाला भूकंप भीषण हो सकता है, जिसकी तीव्रता काफी ज्यादा हो सकती है.

अमेरिका में हुआ शोध

अमेरिका के ओरेगन स्टेट विश्वविद्यालय में शोधार्थी के रूप में काम कर चुके इस अध्ययन के प्रमुख लेखक यान गेविलट ने कहा कि हमने यह जानने की कोशिश की कि फॉल्ट पिछले दस हजार साल में कितना हटा है. इसके हटने पर इसके विभिन्न हिस्से किस तरह हिले हैं. उन्होंने कहा कि हमने पाया कि रियासी फॉल्ट कश्मीर में पड़ने वाले मुख्य सक्रिय फॉल्टस में से एक है, लेकिन हालिया भौगोलिक रिकार्ड के अनुसार, भूकंप नहीं आए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola