ePaper

हार के बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने इस्तीफा दिया

Updated at : 19 May 2016 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
हार के बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने इस्तीफा दिया

पुडुचेरी : विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी एआईएनआरसी की हार के बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने आज इस्तीफा दे दिया.रंगासामी ने यहां राज निवास पर उप राज्यपाल एके सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा. रंगासामी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अपनी कैबिनेट का इस्तीफा सौंप दिया है. पुडुचेरी में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन ने आज […]

विज्ञापन

पुडुचेरी : विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी एआईएनआरसी की हार के बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने आज इस्तीफा दे दिया.रंगासामी ने यहां राज निवास पर उप राज्यपाल एके सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा. रंगासामी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अपनी कैबिनेट का इस्तीफा सौंप दिया है.

पुडुचेरी में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन ने आज स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 30 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें जीत लीं. इस केंद्र शासित प्रदेश की 30 सीटों में से कांग्रेस को 15 और उसकी सहयोगी द्रमुक को दो सीटे मिली हैं. रंगासामी की पार्टी एआईएनआरसी को महज आठ सीटें मिली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola