कैबिनेट के 29 में से 8 मंत्रियों की संपत्ति घोषित, PM के पास अचल संपत्ति नहीं, दान कर चुके हैं जमीन

Updated at : 10 Aug 2022 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
कैबिनेट के 29 में से 8 मंत्रियों की संपत्ति घोषित, PM के पास अचल संपत्ति नहीं, दान कर चुके हैं जमीन

मोदी की चल संपत्ति एक साल पहले के मुकाबले 26.13 लाख रुपये बढ़ी, लेकिन उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है, जिनकी कीमत वर्ष 2021 के 31 मार्च की स्थिति के अनुसार 1.1 करोड़ रुपये थी.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कुल 2.23 करोड़ रुपये की संपत्ति है और इनमें अधिकांश बैंकों में जमा राशि है. उनके पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है. गांधीनगर में अपने हिस्से की एक जमीन वह दान कर चुके हैं. पीएमओ की वेबसाइट पर मंगलवार को यह जानकारी दी गयी. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी का बॉन्ड, शेयर या म्यूचुअल फंड में कोई निवेश नहीं है, लेकिन उनके पास सोने की चार अंगूठी हैं, जिनकी कीमत 1.73 लाख रुपये है.

पीएम मोदी के पास अचल संपत्ति नहीं

मोदी की चल संपत्ति एक साल पहले के मुकाबले 26.13 लाख रुपये बढ़ी, लेकिन उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है, जिनकी कीमत वर्ष 2021 के 31 मार्च की स्थिति के अनुसार 1.1 करोड़ रुपये थी. प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल के 29 सदस्यों में से आठ ने अपनी और अपने आश्रितों की संपत्ति घोषित की है.

एक साल में पीएम की मात्र “26 लाख बढ़ी कुल संपत्ति

  • कुल संपत्ति2,23,82,504

  • कुल नकद राशि35,250

  • पोस्ट ऑफिस में जमा9,05,105

  • जीवन बीमा पॉलिसी1,89,305

  • सोने की चार अंगूठी1.73 लाख

मोदी ने अपने आवासीय जमीन को किया दान

मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने अक्टूबर, 2022 में एक आवासीय जमीन खरीदी थी और इसके वह तीन अन्य लोगों के साथ संयुक्त रूप से स्वामी थे तथा इनमें सभी की बराबर की हिस्सेदारी थी. ताजा जानकारी के मुताबिक, अचल संपत्ति सर्वे संख्या 401/ए पर तीन अन्य लोगों के साथ संयुक्त हिस्सेदारी थी और इनमें से प्रत्येक का 25 प्रतिशत का हिस्सा था. इस 25 प्रतिशत पर उनका मालिकाना हक नहीं है क्योंकि उसे दान कर दिया गया है.

Also Read: सीएम नीतीश कुमार समेत सभी मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा अपलोड, मुख्यमंत्री से अमीर निकले उनके मंत्री
जानें कैबिनेट के इन मंत्रियों की संपत्ति

प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल के जिन अन्य सहयोगियों ने अपनी संपत्ति की घोषणा की है, उनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं. सिंह के पास 31 मार्च 2022 की स्थिति के अनुसार 2.54 करोड़ रुपये की चल और 2.97 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. मोदी मंत्रिमंडल के सभी 29 सदस्यों में धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आर के सिंह, हरदीप सिंह पुरी, पुरषोत्तम रुपाला और जी रेड्डी ने अपनी और अपने आश्रितों की संपत्ति घोषित की है. पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी पिछले वित्तीय वर्ष की अपनी संपत्ति की घोषणा की है. उन्होंने जुलाई में पद से इस्तीफा दे दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola