ePaper

तमिलनाडु: सडक हादसे में नौ लोगों की मौत

Updated at : 09 May 2016 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
तमिलनाडु: सडक हादसे में नौ लोगों की मौत

तूतीकोरिन (तमिलनाडु) : जिले के थपाती में आज तडके सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां आज सुबह एक लॉरी वैन से टकरा गई जिसमें तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित नौ लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए […]

विज्ञापन

तूतीकोरिन (तमिलनाडु) : जिले के थपाती में आज तडके सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां आज सुबह एक लॉरी वैन से टकरा गई जिसमें तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित नौ लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब वैन में सवार 23 लोग पास के पुथियामपुतुर में एक समारोह में भाग लेने के बाद विरुधुनगर जिले के इरुकंगुडी लौट रहे थे. इस दौरान वैन का एक टायर फट गया. चालक टायर बदल रहा था कि उसी समय लॉरी ने वैन में पीछे से टक्कर मार दी जिससे आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

गंभीर रुप से घायल चार लोगों को एक अस्पताल ले जाया गया और उनमें से एक की बाद में मौत हो गयी. बाद में लॉरी चालक ने इत्तियापुरम थाने में समर्पण कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola