बुजुर्ग व्यक्ति को ‘लात” मारते कैमरे में कैद हुए भाजपा सांसद

Updated:
विज्ञापन
बुजुर्ग व्यक्ति को ‘लात” मारते कैमरे में कैद हुए भाजपा सांसद

अहमदाबाद: पोरबंदर से भाजपा सांसद विट्ठल रडाडिया द्वारा एक धार्मिक समारोह में एक बुजुर्ग व्यक्ति को लात मारते दिखाने वाला एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हालांकि, रडाडिया ने व्यक्ति को लात मारने से इंकार किया है. कल रात संवाददाताओं के साथ बातचीत करते हुये उन्होंने कहा कि एक धार्मिक समारोह […]

विज्ञापन

अहमदाबाद: पोरबंदर से भाजपा सांसद विट्ठल रडाडिया द्वारा एक धार्मिक समारोह में एक बुजुर्ग व्यक्ति को लात मारते दिखाने वाला एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हालांकि, रडाडिया ने व्यक्ति को लात मारने से इंकार किया है. कल रात संवाददाताओं के साथ बातचीत करते हुये उन्होंने कहा कि एक धार्मिक समारोह के वीडियो में जो व्यक्ति दिख रहा है वह ‘अंधविश्वास का प्रसार करने का प्रयास कर रहा था.’

कथित वीडियो में रडाडिया उजली शर्ट और पतलून पहने हुए हैं और समारोह में एक अस्थायी शिविर में बैठे बुजुर्ग की ओर बढते दिख रहे हैं. गुस्साये रडाडिया बुजुर्ग व्यक्ति पर लात बरसाते नजर आ रहे हैं जो छोड देने का प्रार्थना कर रहा है. वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि रडाडिया इस व्यक्ति के सामान को उठा रहे हैं और उससे घटनास्थल से जाने को कह रहे हैं. यह वीडियो करीब एक सप्ताह पहले राजकोट जिले के जमकांडोरना में आयोजित एक धार्मिक समारोह में शूट की गयी है.
व्यक्ति को लात मारने से इंकार करते हुये रडाडिया ने कहा कि उन्होंने केवल उसे घटनास्थल से चले जाने को कहा था. इससे पहले 2012 में रडाडिया उस समय विवादों के घेरे में आ गये थे जब वायरल हुए एक वीडियो में वह वडोदरा के नजदीक कर्जन में एक टोल बूथकर्मी पर कथित तौर पर बंदूक ताने नजर आए थे. वीडियो में उस समय कांग्रेस से सांसद रडाडिया अपने हाथ में एक राइफल लेकर अपनी कार से बाहर आते नजर आते हैं और टोल बूथकर्मी को जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं. कर्मी ने रडाडिया से उनका आईडी प्रूफ मांगा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola