सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी

कोट्टयम : केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी की कार आज सुबह तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें वे बाल-बाल बच गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी कार फिसलकर सड़क के किनारे बने छोटे से नाले में जा गिरी थी और फंस गई. घटना सुबह लगभग पौने तीन बजे हुई. बताया जा रहा है कि उनका काफीला […]
कोट्टयम : केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी की कार आज सुबह तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें वे बाल-बाल बच गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी कार फिसलकर सड़क के किनारे बने छोटे से नाले में जा गिरी थी और फंस गई. घटना सुबह लगभग पौने तीन बजे हुई. बताया जा रहा है कि उनका काफीला सुबह कनाकड़ी में वाइकोम-इत्तुमनूर मार्ग से गुजर रहा था. अचानक उनकी कार के टायर फिसल गए और यह दुर्घटना हुई.
Kerala CM Oommen Chandy's car skidded off the road in Kottayam (Kerala) in early morning hours. CM escaped unhurt. pic.twitter.com/F1JaQnMVNw
— ANI (@ANI) February 28, 2016
मुख्यमंत्री कोझीकोड में आयोजित राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के एक कार्यक्रम में शिरकत करके रात के समय जिले में स्थित अपने गृहनगर पुथुप्पली की ओर जा रहे थे. अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के साथ रहने वाला बंदूकधारी आगे बैठा हुआ था और उसे हल्की चोटें आई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




