ePaper

सोलर पैनल घोटाला : जांच समिति के समक्ष पेश हुए मुख्‍यमंत्री ओमान चांडी

Updated at : 25 Jan 2016 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
सोलर पैनल घोटाला : जांच समिति के समक्ष पेश हुए मुख्‍यमंत्री ओमान चांडी

तिरुअनंतपुरम : केरल में हुए सोलर पैनल घोटाला केस मामले में आज मुख्‍यमंत्री ओमान चांडी जांच समिति के समक्ष पेश हुए जहां उनसे पूछताछ की गयी. आपको बता दें कि इस मामले के मुख्‍य आरोपी ने जांच कर रहे न्‍यायिक आयोग के सामने राज्‍य के सीएम ओमान चांडी और उनकी कैबिनेट के दो मंत्रियों के […]

विज्ञापन

तिरुअनंतपुरम : केरल में हुए सोलर पैनल घोटाला केस मामले में आज मुख्‍यमंत्री ओमान चांडी जांच समिति के समक्ष पेश हुए जहां उनसे पूछताछ की गयी. आपको बता दें कि इस मामले के मुख्‍य आरोपी ने जांच कर रहे न्‍यायिक आयोग के सामने राज्‍य के सीएम ओमान चांडी और उनकी कैबिनेट के दो मंत्रियों के खिलाफ संगीन आरोप लगाए हैं. आरोपी ने आयोग के सामने बताया कि चांडी ने सोलर बिजनेस में उनकी समकर्मी रहीं सरिता ए नायर का शारीरिक तौर पर इस्‍तेमाल किया.

आरोपी ने यह भी कहा है कि उसने तीन किश्‍तों में चांडी को साढ़े पांच करोड़ रुपये घूस के रुप में दी थी जिसमें से पांच करोड़ दस लाख रुपये चांडी ने सीधे तौर पर लिये. हालांकि, चांडी इन आरोपों खारिज करते हुए कह चुके हैं कि वे विपक्ष की ब्‍लैकमेल पॉलिटिक्‍स के सामने हार नहीं मानेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola