ePaper

दिल्ली से आगरा का किराया एक किलो सेब के दाम से भी कम

Updated at : 08 Jan 2016 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली से आगरा का किराया एक किलो सेब के दाम से भी कम

नयी दिल्ली : रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रदान की जाने वाली सब्सिडी की ओर संकेत करते हुए रेलवे ने एक चार्ट जारी किया है. इसमें सेब, फिल्म के टिकट, तेल जैसी रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं के मूल्य की तुलना रेल किराये से की गई है. किराया तुलना चार्ट के मुताबिक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रदान की जाने वाली सब्सिडी की ओर संकेत करते हुए रेलवे ने एक चार्ट जारी किया है. इसमें सेब, फिल्म के टिकट, तेल जैसी रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं के मूल्य की तुलना रेल किराये से की गई है. किराया तुलना चार्ट के मुताबिक यात्रियों को सामान्य डिब्बे में आगरा से दिल्ली जाने के लिए 85 रुपये खर्च करने पडते हैं जो एक किलो सेब के मूल्य से कम है. वही चंडीगढ जाने का किराया 95 रुपये है जो 140 ग्राम टूथपेस्ट की कीमत से कम है. जबकि नई दिल्ली से चंडीगढ 266 किमी जाने का बस का किराया 350 रुपये है और दिल्ली से आगरा 194 किमी जाने का बस का किराया 280 रुपये है.

एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया कि अतीत में कई बार ‘इनपुट कॉस्ट’ बढने के बावजूद भी रेल का किराया उसके अनुसार नहीं बढाया गया. ‘खासतौर पर अनारक्षित और उपनगरीय क्षेत्रों में मौजूदा किराया काफी कम रखा गया है. ‘ अनारक्षित और उपनगरीय क्षेत्रों में किराया बढाए जाने के सवाल पर अधिकारी ने कहा, ‘‘ बहरहाल कर ढांचे को तर्कसंगत बनाए जाने की जरुरत है पर अभी ऐसा कोई प्रस्ताव नही है. ” यात्री सेक्टर को प्रति वर्ष 30 हजार करोड रुपये सब्सिडी माल भाडे से होने वाली आमदनी से मिलती है.

आकंडों के अनुसार सामान्य डिब्बे में दिल्ली से जयपुर 303 किमी जाने का किराया 105 रुपये है जिसकी तुलना 500 एमबी के इंटरनेट पैक से की जा सकती है. अनारक्षित सामान्य डिब्बे में दिल्ली से देहरादून जाने का मौजूदा किराया 105 रुपये है जो एक किलो रिफांइन तेल की कीमत से कम है. उन्होंने कहा कि बस में दिल्ली से देहरादून और जयपुर जाने का किराया क्रमश: 450 और 400 रुपये है. नई दिल्ली से लखनउ सेक्टर की दूरी 513 किमी है और रेल किराया 150 रुपये व बस का किराया 700 रुपये है.

रेलवे के मुताबिक लखनऊ जाने का रेल किराया एक किलो अरहर की दाल के मूल्य से कम है. चार्ट के मुताबिक इसी प्रकार दिल्ली से अमृतसर जाने का रेल किराया 140 रुपये हैं जो एक किलो सरसों के तेल की कीमत से कम है. दिल्ली से जम्मू जाने का रेल किराया 175 रुपये है जो आधा किलो घी के मूल्य से कम है. वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया कि रेलवे अनारक्षित सामान्य डिब्बे में यात्रा के लिए प्रति किमी 22 पैसे से 44 पैसे तक वसूलता है. जबकि बस में प्रति किमी 89 पैसे से 1.44 रुपये तक वसूले जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola