यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे गिरी, 6 की मौत

बेलोनिया : त्रिपुरा के बेलोनिया में एक बस पुल से नीचे तालाब में गिर गयी. इस हादसे में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रियों से खचाखच भरी बस अगरतला से त्रिपुरा जिले के मुख्यालय बेलोनिया जा रही थी इस दौरान बस का अगला पहिया टूट गया और बस […]
बेलोनिया : त्रिपुरा के बेलोनिया में एक बस पुल से नीचे तालाब में गिर गयी. इस हादसे में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रियों से खचाखच भरी बस अगरतला से त्रिपुरा जिले के मुख्यालय बेलोनिया जा रही थी इस दौरान बस का अगला पहिया टूट गया और बस पुल तोड़कर तालाब में जा गिरी.
इस संबंध में जानकारी देते हुए त्रिपुरा पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों से भरी बस जो अगरतला से त्रिपुरा जिले के मुख्यालय बेलोनिया की ओर जा रही थी वह अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. शुरूआती जांच से पता चला है कि बस का अगला पहिया टूट जाने के बाद बस पुल तोड़कर तालाब में जा गिरी जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 लोग घायल हो गये.
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच कर रही है. मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




