ePaper

भारी जनादेश लेकर क्या बदला :शिवसेना

Updated at : 06 Jan 2016 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
भारी जनादेश लेकर क्या बदला :शिवसेना

मुंबई : पठानकोट आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में भाजपा पर अपने वार तेज करते हुए उसके सहयोगी दल शिवसेना ने आज पार्टी से पूछा है कि भारी जनादेश लेकर सत्ता में आने के बाद उसने पाकिस्तान नीति और राम मंदिर समेत विभिन्न मुद्दों पर क्या बदलाव किए हैं? इसके साथ ही शिवसेना ने यह भी […]

विज्ञापन

मुंबई : पठानकोट आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में भाजपा पर अपने वार तेज करते हुए उसके सहयोगी दल शिवसेना ने आज पार्टी से पूछा है कि भारी जनादेश लेकर सत्ता में आने के बाद उसने पाकिस्तान नीति और राम मंदिर समेत विभिन्न मुद्दों पर क्या बदलाव किए हैं? इसके साथ ही शिवसेना ने यह भी कहा कि कांग्रेस के पिछले शासन की गलतियों को सरकार दोहरा रही है.

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया, ‘‘राम मंदिर मुद्दे से लेकर समान नागरिक संहिता तक, महंगाई से लेकर भ्रष्टाचार तक और हिंदुत्व से लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नीति तक…भाजपा के केंद्र में सत्ता में आने के बाद क्या बदला है? लोग जवाब मांग रहे हैं. सरकार की नीति का जनता द्वारा किए जाने वाला ‘ऑडिट’ :लेखा जोखा: सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है.’

पार्टी ने कहा, ‘‘जो गलतियां कांग्रेस ने की थीं, उन्हें दोहराया जा रहा है और हम लोगों के रोष को आमंत्रित कर रहे हैं. जो सवाल मुंबई आतंकी हमलों, करगिल युद्ध के बाद पूछे जा रहे थे, वही सवाल अब पठानकोट की घटना के बाद भी पूछे जा रहे हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola