Train Cancelled: तेजी से बढ़ रहा तूफान बिपरजॉय, मचा सकता है भयंकर तबाही, रेलवे ने कैंसिल की 69 ट्रेनें
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Jun 2023 8:08 PM
Train Cancelled: अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भीषण असर दिखने लगा है. वहीं तूफान को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. सीपीआरओ सुमित ठाकुर ने कहा कि बिपरजॉय साइक्लोन के कारण 69 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.
Train Cancelled: अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भीषण असर दिखने लगा है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है की यह तूफान 15 जून को लैंडफॉल करेगा. महाराष्ट्र के मुंबई समेत कई इलाकों में तेज हवा चल रही है, जबकि गुजरात के कई शहरों में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हो रही है. कच्छ, देवभूमि द्वारका, जामनगर में हाई टाइड आ रहे हैं. जैसे जैसे समय बीत रहा है हवा की रफ्तार भी तेज होती जा रही है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लैंडफॉल करते समय तूफान की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. तूफान की भयावहता को देखते हुए भारतीय रेलवे के कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है.
पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ सुमित ठाकुर ने बताया कि बिपरजॉय साइक्लोन के कारण 69 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. जबकि, 32 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है और 26 ट्रेनों को यात्रियों की सुरक्षा और चक्रवात बिपरजोय की शुरुआत के संबंध में ट्रेन संचालन के मद्देनजर एहतियाती उपाय के रूप में शॉर्ट-ऑरजिनेट किया जाएगा.
#BiparjoyCyclone | 69 trains have been cancelled, 32 trains have been short-terminated while 26 trains will be short-originated as a precautionary measure, in view of the safety of passengers & train operations with respect to the onset of Cyclone Biparjoy: Sumit Thakur, CPRO,…
— ANI (@ANI) June 13, 2023
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को चक्रवात बिपरजॉय की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और इस चक्रवात से संभावित रूप से प्रभावित होने वाले 8 जिलों के सांसद भी वर्चुअल रूप से मीटिंग शामिल हुए.
Union Home Minister Amit Shah is chairing a review meeting on the preparedness for cyclone 'Biparjoy'. Gujarat CM Bhupendra Patel and MPs from eight likely affected districts in the state, which could be impacted by the cyclone, virtually participate in the meeting.
(file… pic.twitter.com/KnTh1V70Ae
— ANI (@ANI) June 13, 2023
भयंकर तबाही मचा सकता है बिपरजॉय
आईएमडी ने कहा है कि गुजरात में कच्छ, देवभूमि द्वारका, जामनगर जिलों में 13 से 15 जून तक 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है. आईएमडी ने यह भी कहा है कि इन इलाकों में 25 सेमी से अधिक भी बारिश हो सकती है. आईएमडी के अनुसार राजकोट, मोरबी और जूनागढ़ में भारी से अति भारी बारिश होने के आसार हैं. इन जिलों में 15 जून को 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तेज हवाओं और बारिश से खड़ी फसलों, घरों, सड़कों, बिजली और संचार के खंभों को व्यापक नुकसान हो सकता है और निकासी मार्गों में बाढ़ आ सकती है.
भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










