विशेष सत्र में केंद्र के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में पंजाब सरकार! सीएम केजरीवाल हो सकते हैं शामिल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Jun 2023 5:45 PM

विज्ञापन

दिल्ली में सरकारी अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति पर केंद्र सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल विभिन्न दलों से समर्थन जुटा रहे हैं. इसी कड़ी में खबर है कि पंजाब की मान सरकार केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ला रहे हैं.

विज्ञापन

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल हो सकते हैं. पंजाब में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है जब अरविंद केजरीवाल पंजाब विधानसभा के किसी सत्र में शामिल हो रहे हैं. मान सरकार विधानसभा में दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश की निंदा करने के लिए प्रस्ताव ला सकती है.

कैबिनेट ने दी मंजूरी
पंजाब मंत्रिमंडल ने 19 और 20 जून को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को मंजूरी दे दी है. सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई बैठक में ही इसको लेकर फैसला ले लिया गया था. विशेष सत्र को लेकर पंजाब के सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार आगामी विधानसभा सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी. इस दौरान प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार केन्द्र के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी ला सकती है.

केन्द्र के खिलाफ जारी है केजरीवाल का अभियान
गौरतलब है कि दिल्ली में सरकारी अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति पर केंद्र सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल विभिन्न दलों से समर्थन जुटा रहे है, ताकि राज्यसभा में इस अध्यादेश को गिराया जा सके. केजरीवाल लगातार दूसरे दलों के नेता से मिल रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने हाल में ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे समेत कई और नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं. वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी की ही सरकार है ऐसे में वहीं विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है.

Also Read: Cyclone Biparjoy को लेकर अमित शाह ने की हाईलेवल मीटिंग, आपदा प्रबंधन के लिए 8000 करोड़ के बजट का किया एलान

आधिकारिक पुष्टि नहीं
बता दें, केन्द्र के अध्यादेश के खिलाफ पंजाब सरकार प्रदेश में निंदा प्रस्ताव ला रही है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार निंदा प्रस्ताव ला सकती है. गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के अध्यादेश को संघीय ढांचे पर हमला करार दिया है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola