ePaper

Cyclone Biparjoy को लेकर अमित शाह ने की हाईलेवल मीटिंग, आपदा प्रबंधन के लिए 8000 करोड़ के बजट का किया एलान

Updated at : 13 Jun 2023 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
Cyclone Biparjoy को लेकर अमित शाह ने की हाईलेवल मीटिंग, आपदा प्रबंधन के लिए 8000 करोड़ के बजट का किया एलान

Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपरजॉय की तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी मंगलवार को समीक्षा बैठक की. बैठक में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और चक्रवात से संभावित रूप से प्रभावित होने वाले 8 जिलों के सांसद भी शामिल हुए.

विज्ञापन

Cyclone Biparjoy: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी मंगलवार को चक्रवात बिपरजॉय की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. अमित शाह के साथ बैठक में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और इस चक्रवात से संभावित रूप से प्रभावित होने वाले 8 जिलों के सांसद भी वर्चुअल रूप से मीटिंग शामिल हुए. गौरतलब है कि अरब सागर में उठा अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेजी से महाराष्ट्र और गुजरात के तटों की ओर बढ़ रहा है.मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 15 जून को यह बंदरगाह से टकरा सकता है.

आपदा प्रबंधन के लिए 8000 करोड़ के योजनाओं की घोषणा
बैठक में गृह मंत्री ने आपदा प्रबंधन के लिए 8000 हजार करोड़ रुपये की तीन अहम योजनाओं की भी घोषणा की. एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमित शाह ने राज्यों में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए 5000 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू करने की बात कही. इसके अलावा सात सबसे अधिक आबादी वाले महानगरों, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद और पुणे  कोलकाता के लिए 2500 करोड़ रुपये की परियोजना. इसमें शहरी बाढ़ के जोखिम को कम करने और भूस्खलन शमन के लिए 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 825 की राष्ट्रीय भूस्खलन जोखिम शमन योजना शामिल है.

भयंकर चक्रवाती तूफान में बदला बिपरजॉय
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय कितना खतरनाक हो चुका है इसकी पता इसी बात से चल जा रहा है कि संभावित रूप से गुजरात के प्रभावित जिलों से 20000 से अधिक लोगों को निकाल लिया गया है. जूनागढ़ जिले में 500, कच्छ में 6786, जामनगर में 1500, पोरबंदर में 543, द्वारका में 4820, गिर-सोमनाथ में 408, मोरबी में 2000 और राजकोट में 4031 लोगों को निकाला गया

बिपारजॉय के कारण वीरान पड़ा है जखाऊ बंदरगाह
बिपारजॉय चक्रवात के आने से पहले गुजरात के व्यस्ततम बंदरगाहों में से एक जखाऊ बंदरगाह पूरी तरह सुनसान पड़ा है, समुद्र अशांत है, तेज हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश हो रही है. अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के पंद्रह जून को बंदरगाह से टकराने का अनुमान है, जिसको देखते हुए आम लोगों को बंदरगाह के आसपास से हटा दिया है. मछली पकड़ने वाली सैकड़ों नावों को तट पर लाया गया है.बंदरगाह पर तैनात भारतीय तट रक्षक और सीमा सुरक्षा बल के जवानों को छोड़कर किसी को भी यहां प्रवेश करने की अनुमति नहीं है.

भाषा इनपुट के साभार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola