अपनी ही बंदूक से घायल हो गया गुलाब नबी आजाद के आवास पर तैनात गार्ड
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के घर पर आइटीबीपी का एक जवान अपनी ही बंदूक से गुरुवार शाम घायल हो गया. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कांस्टेबल जाकिर हुसैन अपनी सेमी ऑटोमैटिक बंदूक की स्लिंग कस रहा था कि बंदूक नीचे गिर गयी और उसकी गोली चल गयी. गोली हुसैन के पैर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के घर पर आइटीबीपी का एक जवान अपनी ही बंदूक से गुरुवार शाम घायल हो गया. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कांस्टेबल जाकिर हुसैन अपनी सेमी ऑटोमैटिक बंदूक की स्लिंग कस रहा था कि बंदूक नीचे गिर गयी और उसकी गोली चल गयी. गोली हुसैन के पैर में लगी और वह घायल हो गया.
मालूम हो कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है. भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कमांडो और जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष सेवा गार्ड आजाद और नयी दिल्ली के साउथ एवेन्यू स्थित उनके घर की सुरक्षा करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










