ePaper

इसरो केंद्र के ऊपर उड़ने वाली रहस्यमयी वस्तु की जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 16 Dec 2015 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
इसरो केंद्र के ऊपर उड़ने वाली रहस्यमयी वस्तु की जांच में जुटी पुलिस

तिरुनेलवेली / तमिलनाडू : इसरो, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के आसपास का इलाका सुरक्षा और सामरिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण होता है. जानकारी के मुताबिक वहां के आसपास के वन क्षेत्रों के ऊपर वहां के चरवाहों ने उड़ने वाली एक रहस्यमयी वस्तु देखी है. पुलिस के मुताबिक मवेशी चरा रहे चरवाहों का दावा है कि […]

विज्ञापन

तिरुनेलवेली / तमिलनाडू : इसरो, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के आसपास का इलाका सुरक्षा और सामरिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण होता है. जानकारी के मुताबिक वहां के आसपास के वन क्षेत्रों के ऊपर वहां के चरवाहों ने उड़ने वाली एक रहस्यमयी वस्तु देखी है. पुलिस के मुताबिक मवेशी चरा रहे चरवाहों का दावा है कि उन्होंने इसरो के क्रायोजेनिक परीक्षण केंद्र के ऊपर एक रहस्यमयी चीज उड़ते देखी. जबकि इसरो के अधिकारियों ने यहां से करीब 55 किलोमीटर दूर महेंद्रगिरी स्थित केंद्र के ऊपर ऐसी किसी उड़ान को देखे जाने से इंकार किया है.

पुलिस ने कहा कि चरवाहों ने उन्हें बताया कि वस्तु सातवें निगरानी टावर के पास उड़ रही थी, जहां लंबे समय से किसी की भी तैनाती नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि इसरो के अलावा पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारी चरवाहों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि उन्होंने वास्तव में क्या देखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola