पीपीपी मॉडल के तहत 14,000 करोड रुपये की परियोजनाओं पर काम कर रही है रेलवे

नयी दिल्ली : रेलवे ने 12वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान पीपीपी मॉडल पर 14,000 करोड रुपये मूल्य की 20 परियोजनाओं पर काम शुरू किया है. इसमें नई लाइन बिछाना, रेलवे लाइन का दोहरीकरण, बंदरगाह संपर्क को बढाना तथा अपने नेटवर्क का विद्युतीकरण शमिल हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संयुक्त उद्यम मॉडल के तहत 5,693 […]
नयी दिल्ली : रेलवे ने 12वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान पीपीपी मॉडल पर 14,000 करोड रुपये मूल्य की 20 परियोजनाओं पर काम शुरू किया है. इसमें नई लाइन बिछाना, रेलवे लाइन का दोहरीकरण, बंदरगाह संपर्क को बढाना तथा अपने नेटवर्क का विद्युतीकरण शमिल हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संयुक्त उद्यम मॉडल के तहत 5,693 करोड रुपये मूल्य की सात पीपीपी परियोजनाएं क्रियान्वयधीन है. इसके अलावा ग्राहक वित्त पोषण मॉडल के तहत 2,236 करोड रुपये की दूसरी परियोजनाओं पर काम जारी है. साथ ही 3,016 करोड रुपये की तीन पीपीपी परियोजनाओं का क्रियान्वयन ‘एनूइटी मॉडल’ के आधार पर किया जा रहा है तथा 3,078 करोड रुपये की छह अन्य परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी दी गयी है. अपनी बडी निवेश योजनाओं में संसाधनों की कमी का सामना कर रहा रेलवे कोष जुटाने के लिये विभिन्न चैनलों की संभावना तलाश रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




