हैदराबाद के स्वप्नलोक कॉम्प्लेक्स में भीषण आग से 6 की मौत, 7 लोगों को किया गया रेस्क्यू, इस कारण हुआ हादसा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Mar 2023 8:16 AM
गुरुवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. जिसमें 4 लड़कियां और 2 लड़कों समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है. आग के चलते स्वप्नलोक कॉम्प्लेक्स में बनी करीब 200 दुकानें भी जलकर खाक हो गई.
तेलंगाना के सिकंदराबाद में कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग में 4 लड़कियों सहित 6 की झुलसने से मौत हो गई है. आग लगने के वक्त ये लोग कॉम्प्लेक्स के अंदर थे. जबतक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी हालत गंभीर थी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. नॉर्थ जोन डीसीपी चंदना दीप्ति ने बताया कि हादसे के बाद 7 लोगों को रेस्क्यू भी किया है. वहीं, दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है. लेकिन हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए है.
कैसे लगी आग: बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. जिसमें 4 लड़कियां और 2 लड़कों समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है. आग के चलते स्वप्नलोक कॉम्प्लेक्स में बनी करीब 200 दुकानें भी जलकर खाक हो गई. घटना को लेकर नॉर्थ जोन डीसीपी चंदना दीप्ति ने कहा कि ‘4 लड़कियां और 2 लड़कों समेत अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. आग लगने के वक्त ये लोग अंदर फंसे हुए थे. जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी हालत गंभीर थी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. हमने 7 लोगों को रेस्क्यू भी किया है.
Telangana | Huge fire broke out in Swapnalok Complex in Secundrabad, fire engine rushed to the spot.
Around 7:30pm a fire broke out due to a short circuit, we are trying to rescue people who are stuck inside, and so far we don't know how many are stuck. Fire engines have rushed… pic.twitter.com/x5Uv0qNgWN
— ANI (@ANI) March 16, 2023
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा: घटना के बाद वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, अचानक इमारत से धुंआ निकलने लगा. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. आनन-फानन में मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई. घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है. आग के कारण कॉम्प्लेक्स में बनीं करीब 200 दुकानें जल गई हैं. आग को बुझाने में दमकल की 14 गाड़ियों का काफी मशक्कत करनी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










