ePaper

आजम ने गोवध पर रोक के लिए कानून बनाने की मांग की

Updated at : 30 Oct 2015 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
आजम ने गोवध पर रोक के लिए कानून बनाने की मांग की

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान ने मांग की है कि गोवध पर रोक ओर गोमांस तथा गोवंश मुद्दे पर ‘‘गैर..जिम्मेदाराना बयान’ देने से लोगों को रोकने के लिए केंद्र को एक प्रभावी कानून बनाना चाहिए. गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद महाराज को कल भेजे एक पत्र में खान ने अपनी डेयरी के […]

विज्ञापन

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान ने मांग की है कि गोवध पर रोक ओर गोमांस तथा गोवंश मुद्दे पर ‘‘गैर..जिम्मेदाराना बयान’ देने से लोगों को रोकने के लिए केंद्र को एक प्रभावी कानून बनाना चाहिए. गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद महाराज को कल भेजे एक पत्र में खान ने अपनी डेयरी के लिए एक गाय भेंट करने पर उन्हें धन्यवाद दिया और ‘‘गोवध पर रोक के लिए एक कानून के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने का’ उनसे अनुरोध किया. खान ने अपनी डेयरी में एक गाय रखने की इच्छा व्यक्त की थी. इसके बाद हिन्दू संत ने उन्हें एक काली गाय भेंट की थी.

उन्होंने मांग की, ‘‘गाय को विवाद या चर्चा का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए.’ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘गोमांस तथा गोवंश मुद्दे पर गैर..जिम्मेदाराना बयान देने से लोगों को रोकने के लिए केंद्र को एक नया कानून बनाना चाहिए.’ उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण और शहरी विकास मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को आवारा पशुओं को शरण देने के लिए व्यवस्था करनी चाहिए तथा गोवंश के मृत मवेशियों की बिक्री पर रोक के लिए कदम उठाया जाना चाहिए.’

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘ अगर कोई जीवित पशु हमारे लिए आस्था का विषय है तो उसका अंतिम संस्कार भी उसी भावना से किया जाना चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री को प्यार एवं सौहार्द्र का माहौल बनाने पर जोर देना चाहिए, और इसे विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए .’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola