मेरे खिलाफ बड़ी साजिश, जल्द करूंगा बड़ा खुलासा : असीम खान

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज भ्रष्टाचार के आरोप के बाद अपने खाद्य आपूर्ति मंत्री असीम अहमद खान को मंत्री पद से हटा दिया. इस पूरी कार्रवाई पर असीम खान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैं इस वक्त अचंभित हूं मैं पत्रकारों के हर सवाल का जवाब दूंगा मुझे पूरे मामले […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज भ्रष्टाचार के आरोप के बाद अपने खाद्य आपूर्ति मंत्री असीम अहमद खान को मंत्री पद से हटा दिया. इस पूरी कार्रवाई पर असीम खान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैं इस वक्त अचंभित हूं मैं पत्रकारों के हर सवाल का जवाब दूंगा मुझे पूरे मामले को गंभीरता से समझने दीजिए. यह मेरे खिलाफ एक बड़ी साजिश है विरोधी मेरे खिलाफ गहरी साजिश कर रहे हैं मैं इसका खुलासा बहुत जल्द करूंगा. हमारी पार्टी की छवि साथ सुथरी रही है पार्टी में कहीं भी किसी पर आरोप लगता है तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाता है. पार्टी ने मुझसे मेरा त्यागपत्र मांगा है जबतक इस पूरे मामले की जांच होती है. मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है. मेरे खिलाफ जो साजिश की गयी है मैं उसका खुलासा बहुत जल्द करूंगा.
असीम अहमद खान उन आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें एक बिल्डर से 6 लाख रूपये लेने के आरोप के कारण उनकी कुर्सी चली गयी. अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ओडियो क्लीप जारी करते हुए कहा कि हमें मटियामहल से विधायक असीम अहमद खान के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली. हमने रात भर पूरे सबूतों पर गौर किया जिसमे हमें लगा कि उन पर लगे आरोप सही है. सरकार ने उन्हें पद से हटाने का फैसला लिया है. पूरा मामला सीबीआई को सौंपा जायेगा. खान ने इस फैसले पर हैरानी जतायी और कहा कि वह अपना पक्ष अपनी पार्टी के सामने रखेंगे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola