कांग्रेस ने राष्ट्रपति से गुजरात के दो विधेयकों को मंजूरी नहीं देने का किया अनुरोध

नयी दिल्ली:गुजरात कांग्रेस ने आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से गुजरात में ‘‘किसान विरोधी और मानवाधिकार विरोधी” भाजपा सरकार द्वारा पारित भूमि हदबंदी और आतंकरोधी गतिविधियों से संबंधित दो विवादास्पद विधेयकों को मंजूरी न न देने का अनुरोध किया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और शंकर सिंह बघेला के नेतृत्व में गुजरात के पार्टी नेताओं […]
नयी दिल्ली:गुजरात कांग्रेस ने आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से गुजरात में ‘‘किसान विरोधी और मानवाधिकार विरोधी” भाजपा सरकार द्वारा पारित भूमि हदबंदी और आतंकरोधी गतिविधियों से संबंधित दो विवादास्पद विधेयकों को मंजूरी न न देने का अनुरोध किया.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और शंकर सिंह बघेला के नेतृत्व में गुजरात के पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और ‘‘उद्योग समर्थक” गुजरात कृषि भूमि हदबंदी :संशोधन : विधेयक 2015 को लेकर गहरी चिंता जताई और कहा कि अगर यह विधेयक कानून बन गया तो यह गरीब लोगों को उनके लिए निर्धारित भूमि से वंचित कर देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










