असम के कामरूप जिले के गोरोईमारी में नाव पलटी, 200 लोग थे सवार
Updated at : 28 Sep 2015 6:32 PM (IST)
विज्ञापन

गुवाहाटी : असम के कामरूप जिले के गोरोईमारी इलाके में 200 लोगों को ले जा रही नाव अचानक पलट गयी. इस दर्दनाक हादसे में अभी भी कई लोग लापता बताये जा रहे हैं. राहत की खबर यह है कि हादसे की जगह एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है और नाव में फंसे लोगों को बचाने […]
विज्ञापन
गुवाहाटी : असम के कामरूप जिले के गोरोईमारी इलाके में 200 लोगों को ले जा रही नाव अचानक पलट गयी. इस दर्दनाक हादसे में अभी भी कई लोग लापता बताये जा रहे हैं. राहत की खबर यह है कि हादसे की जगह एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है और नाव में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है. स्थानीय लोग भी इस हादसे में लोगों की मदद करने में लगे हैं.
कामरूप जिले की एसपी इंद्राणी बरुआ ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अबतक 25 लोगों के लापता होने की खबर है टीम उनकी तलाश कर रही है. एनडीआरएफ की टीम तत्काल लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश कर रही है. अबतक इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है कि यह हादसा कैसे हुए. हालांकि ज्यादातर लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं कई लोग अपनी जान बचाकर किनारे तक पहुंचने में भी सफल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




