ePaper

जेएनयू का वीसी तभी बनूंगा, जब ‘एंटी नेशनल स्टूडेंट्‌स’ को बाहर कर सकूंगा :सुब्रह्मण्यम स्वामी

Updated at : 25 Sep 2015 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
जेएनयू का वीसी तभी बनूंगा, जब ‘एंटी नेशनल स्टूडेंट्‌स’ को बाहर कर सकूंगा :सुब्रह्मण्यम स्वामी

नयी दिल्ली : भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी के ट्‌वीट से नया विवाद खड़ा हो गया है. स्वामी ने ट्‌वीट किया है कि वे जेएनयू के वीसी तभी बनेंगे, जब उन्हें यह अधिकार मिलेगा की वे कैंपस से राष्ट्रविरोधी स्टूडेंट्‌स को बाहर निकाल सकें. उन्होंने लिखा है कि यहां के हॉस्टल्स में रेड करके नक्सलियों को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी के ट्‌वीट से नया विवाद खड़ा हो गया है. स्वामी ने ट्‌वीट किया है कि वे जेएनयू के वीसी तभी बनेंगे, जब उन्हें यह अधिकार मिलेगा की वे कैंपस से राष्ट्रविरोधी स्टूडेंट्‌स को बाहर निकाल सकें. उन्होंने लिखा है कि यहां के हॉस्टल्स में रेड करके नक्सलियों को बाहर निकालने की जरूरत है.

सुब्रह्मण्यम स्वामी के इस ट्‌वीट के बाद लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया है. समाज सेवी कविता कृष्णन्‌ ने इस ट्‌वीट पर विरोध जताया है और कहा है कि जेएनयू के स्टूडेंट्‌स कभी ऐसा नहीं होने देंगे.

गौरतलब है कि ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि सुब्रह्मण्यम स्वामी को जेएनयू का वीसी बनाया जा सकता. हालांकि अभी इस तरह की कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola