ePaper

कोट्टायम : नन अपने कमरे में पायी गयीं मृत

Updated at : 17 Sep 2015 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
कोट्टायम : नन अपने कमरे में पायी गयीं मृत

कोट्टायम : यहां पाला कस्बे में 69 वर्षीय एक कैथोलिक नन कान्वेंट के अपने कमरे में आज सुबह मृत पायी गयीं. पुलिस ने बताया कि कार्मेल कॉन्वेंट की अन्य ननों ने जब सिस्टर अमाला को सुबह की प्रार्थना में नहीं देखा तब वह उनके कमरे में गयीं और उन्हें मृत पाया. पुलिस ने बताया कि […]

विज्ञापन

कोट्टायम : यहां पाला कस्बे में 69 वर्षीय एक कैथोलिक नन कान्वेंट के अपने कमरे में आज सुबह मृत पायी गयीं. पुलिस ने बताया कि कार्मेल कॉन्वेंट की अन्य ननों ने जब सिस्टर अमाला को सुबह की प्रार्थना में नहीं देखा तब वह उनके कमरे में गयीं और उन्हें मृत पाया. पुलिस ने बताया कि अमाला के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था और उनके सिर पर गहरी चोट लगी थी. वह खून से लथपथ हालत में पडी थीं.

पुलिस ने बताया कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है क्योंकि यह संदिग्ध हत्या का मामला लगता है. सेवानिवृत्त हो चुकीं सिस्टर अमाला पिछले कुद दिनों से बुखार से पीडित थीं. कोट्टायम जिला पुलिस प्रमुख सतीश बीनू और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola