चीन में हुई 54 नए मामलों की पुष्टि, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 3,295

Liege: n this photograph taken from behind a window medical personnel work in the intensive care ward for Covid-19 patients at the MontLegia CHC hospital in Liege, Belgium, Friday, March 27, 2020. The new coronavirus causes mild or moderate symptoms for most people, but for some, especially older adults and people with existing health problems, it can cause more severe illness or death. AP/PTI(AP27-03-2020_000262A)
चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर आए 54 नए मामले दर्ज होने से पिछले कुछ दिनों में ऐसे मामलों की संख्या 649 पर पहुंच गई है
चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर आए 54 नए मामले दर्ज होने से पिछले कुछ दिनों में ऐसे मामलों की संख्या 649 पर पहुंच गई है जबकि शुक्रवार को तीन और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3,295 हो गया है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 का कोई स्थानीय मामला सामने नहीं आया लेकिन विदेश से लौट रहे लोगों में से 54 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद ऐसे मामलों की संख्या 649 हो गई है.
चीनी भूभाग पर शुक्रवार को कुल तीन लोगों की मौत हुई और 29 नए संदिग्ध मामले सामने आए. सभी मौत कोविड-19 के केंद्र रहे हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में हुई जिन्हें 23 जनवरी से लॉकडाउन किए जाने के बाद अब धीरे-धीरे खोला जा रहा है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि चीन में शुक्रवार तक संक्रमित मामलों की संख्या 81,394 पर पहुंच गई. इनमें इस संक्रामक रोग से मरने वाले 3,295 लोग, 3,128 मरीज और स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से छोड़े गए 74,971 लोग भी शामिल हैं.
आयोग ने बताया कि 184 लोगों के विषाणु से संक्रमित होने का संदेह है. शुक्रवार तक हांगकांग में चार मौत समेत 518 मामले, मकाऊ में 34 मामले और ताइवान में दो मौत समेत 267 मामले दर्ज किए गए। कोरोना वायरस के मामले सबसे पहले दिसंबर में वुहान से आने शुरू हुए थे और धीरे-धीरे इसने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया.
जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार 170 देशों में इस बीमारी के कारण 27,333 लोगों की मौत हो चुकी है. इटली में सबसे अधिक 9,134 लोगों की मौत हुई. अमेरिका में संक्रमण के मामले दूसरे नंबर के देश इटली से करीब 15,000 और चीन से 20,000 से अधिक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




