जम्मू-कश्मीर : सेना के शिविर में गलती से फटा बम, 12 जवान घायल, 7 गंभीर

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सेना के एक शिविर में आज दुर्घटनावश हुए विस्फोट में सेना के कम से कम 12 जवान घायल हो गये, जिनमें से सात की हालत गंभीर है. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि ख्रयू (पुलवामा के अवंतिपुरा क्षेत्र में) में कोर बैटल स्कूल (सीबीएस) में हुए […]
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सेना के एक शिविर में आज दुर्घटनावश हुए विस्फोट में सेना के कम से कम 12 जवान घायल हो गये, जिनमें से सात की हालत गंभीर है. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि ख्रयू (पुलवामा के अवंतिपुरा क्षेत्र में) में कोर बैटल स्कूल (सीबीएस) में हुए विस्फोट में कम से कम 12 जवान घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि 12 में से सात जवान गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग से बदामीबाग छावनी स्थित 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया है.
12 jawans injured in an accidental explosion at 15 Corps Battle School in Khrew, Pulwama (J&K): Outside visuals pic.twitter.com/zMirxQfpk1
— ANI (@ANI) August 29, 2015
उन्होंने बताया कि शेष घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और उनकी हालत स्थिर है. अधिकारी ने कहा कि फिलहाल यह ज्ञात नहीं है कि विस्फोट कैसे हुआ. उन्होंने कहा, ‘यह दुर्घटनावश हुई घटना हो सकती है. हालांकि, जांच में ही तथ्य स्थापित होंगे और फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




