ePaper

आंध्रप्रदेश : अस्पताल में चूहे ने नवजात को काटा, मौत

Updated at : 26 Aug 2015 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
आंध्रप्रदेश : अस्पताल में चूहे ने नवजात को काटा, मौत

गुंटूर : आंध्रप्रदेश के गुंटूर शहर में कल रात एक ऐसी घटना हुई है, जो हमारी व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाती है. घटना शहर के एक सरकारी अस्पताल की है, जहां एक नवजात बच्चे की मौत चूहे के काटने से हो गयी. इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया है. […]

विज्ञापन

गुंटूर : आंध्रप्रदेश के गुंटूर शहर में कल रात एक ऐसी घटना हुई है, जो हमारी व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाती है. घटना शहर के एक सरकारी अस्पताल की है, जहां एक नवजात बच्चे की मौत चूहे के काटने से हो गयी. इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया है. बच्चे के माता-पिता ने अस्पताल प्रबंधन ने इस संबंध में शिकायत भी की है. विस्तृत खबर की अभी प्रतीक्षा है.

वैसे देश में सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा की खबर नयी नहीं है. आये दिन सरकारी अस्पतालों में व्याप्त अवस्था की खबर प्रकाश में आती रहती है. कई बार डॉक्टरों की लापरवाही से मरीजों की जान भी जा चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola