ePaper

अन्ना हजारे को धमकी, केजरीवाल से दूर रहो नहीं तो...

Updated at : 11 Aug 2015 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
अन्ना हजारे को धमकी, केजरीवाल से दूर रहो नहीं तो...

मुंबई : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को धमकी भरा एक पत्र मिला जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है. इस पत्र में लिखा गया है कि अगर अन्ना खुद को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अलग नहीं करते तो उन्हें मार दिया जाएगा. पारनेर से एक पुलिस अधिकारी ने इस संबंध […]

विज्ञापन

मुंबई : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को धमकी भरा एक पत्र मिला जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है. इस पत्र में लिखा गया है कि अगर अन्ना खुद को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अलग नहीं करते तो उन्हें मार दिया जाएगा.

पारनेर से एक पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि अहमदनगर जिले के पारनेर थाने में आईपीसी की धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने कहा कि पत्र सात अगस्त की तारीख का है और इसका अधिकतर हिस्सा अंग्रेजी में है. पत्र में हजारे से उनके पैतृक गांव रालेगण सिद्धी में ही रहने को भी कहा गया है.

आपको बता दें कि अन्ना हजारे और केजरीवाल के बीच गहरे संबंध रहे हैं. लोकपाल के आंदोलन के वक्त केजरीवाल उनके साथ थे हालांकि बाद में अन्ना केजरीवाल के द्वारा पार्टी बनाने से नाराज भी थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola