तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो का विमान दिल्ली हवाईअड्डे पर लौटा

मुंबई : दिल्ली जाने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान तकनीकी खराबी के कारण उडान भरने के 20 मिनट के बाद ही हवाईअड्डे पर लौट आया. उस समय विमान में 160 यात्री सवार थे. सूत्रों ने बताया कि विमान 6ई-178 ने सुबह पौने दस बजे छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उडान भरी. इसे दिल्ली होते हुए […]
मुंबई : दिल्ली जाने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान तकनीकी खराबी के कारण उडान भरने के 20 मिनट के बाद ही हवाईअड्डे पर लौट आया. उस समय विमान में 160 यात्री सवार थे. सूत्रों ने बताया कि विमान 6ई-178 ने सुबह पौने दस बजे छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उडान भरी. इसे दिल्ली होते हुए पटना जाना था.
सूत्रों ने बताया, ‘विमान को साढे नौ बजे रवाना होना था लेकिन वह पौने दस बजे उडा. लेकिन उडान भरने के 20 मिनट बाद ही घोषणा की गयी कि तकनीकी खराबी के चलते विमान मुंबई वापस लौट रहा है.’ इस पर टिप्पणी करने के लिए इंडिगो के प्रवक्ता से बात नहीं हो सकी. सूत्रों ने दावा किया कि ईंधन प्रणाली में रिसाव के चलते पायलट को विमान को वापस ले जाने पर मजबूर होना पडा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










