ePaper

ट्वीटर पर हमेशा अमर रहेंगे ''कलाम'', लोगों को दिखाते रहेंगे राह

Updated at : 28 Jul 2015 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
ट्वीटर पर हमेशा अमर रहेंगे ''कलाम'', लोगों को दिखाते रहेंगे राह

कोलकाता : हालांकि पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका ट्वीटर खाता आगे भी एक नवीन रुप में सक्रिय रहेगा. उनके करीबी सहयोगियों की एक टीम ने निश्चित किया है कि उनका आधिकारिक ट्वीटर खाता अब ‘इन मेमोरी ऑफ डॉक्टर कलाम’ के नाम से सक्रिय रहेगा. कलाम के करीबी […]

विज्ञापन

कोलकाता : हालांकि पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका ट्वीटर खाता आगे भी एक नवीन रुप में सक्रिय रहेगा. उनके करीबी सहयोगियों की एक टीम ने निश्चित किया है कि उनका आधिकारिक ट्वीटर खाता अब ‘इन मेमोरी ऑफ डॉक्टर कलाम’ के नाम से सक्रिय रहेगा.

कलाम के करीबी सहयोगी सृजन पाल सिंह ने एक ट्वीट में कहा,’ उनकी कभी न मिटने वाली यादों को समर्पित यह ट्वीटर खाता अब उनके विचारों, उनकी शिक्षाओं और मिशन को दर्शाएगा. आपको बहुत याद कर रहे हैं, सर.’

सिंह अब उनके खाते को चलायेंगे और उनकी ‘विंग्स ऑफ फायर’, ‘इंडिया 2020’ और ‘इग्नाइटेड माइंड्स’ जैसी किताबों और ढेर सारे भाषाणों के दौरान उनके द्वारा दी गई प्रेरक शिक्षाओं को साझा करते रहेंगे.

फरवरी 2011 से कलाम नियमित तौर पर देश के समकालीन मुद्दों पर अपने विचारों को ट्वीटर पर साझा किया करते थे. उनके ट्वीटर पर 14 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं. कल रात से ह्यहैशटैग कलाम सर’ भारत में ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola