ePaper

मुंबई पुलिस वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आतंकी डेविड हेडली का करेगी बयान दर्ज!

Updated at : 08 Jul 2015 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
मुंबई पुलिस वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आतंकी डेविड हेडली का करेगी बयान दर्ज!

मुंबई : मुंबई पुलिस 26-11 आतंकी हमला मामले में मुकदमे का सामना कर रहे लश्कर ए तैयबा के कथित आतंकी सैयद जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबू जंदाल के खिलाफ मामले को मजबूत बनाने के लिए अमेरिका से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आतंकी डेविड हेडली का बयान दर्ज कर सकती है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अपराध शाखा […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई पुलिस 26-11 आतंकी हमला मामले में मुकदमे का सामना कर रहे लश्कर ए तैयबा के कथित आतंकी सैयद जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबू जंदाल के खिलाफ मामले को मजबूत बनाने के लिए अमेरिका से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आतंकी डेविड हेडली का बयान दर्ज कर सकती है.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त अतुल कुलकर्णी सहित मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रधानमंत्री कार्यालय तथा विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के बीच कई बैठकों के बाद हेडली की गवाही दर्ज करने के बारे में योजना बनायी गयी.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अबू जंदाल मामले में सत्र अदालत में कल की सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हेडली की गवाही पर अमेरिका का क्या रुख रहता है. मुंबई हमले और डेनमार्क के आतंकी हमला मामले में अपनी भूमिका के लिए हेडली अमेरिका में 35 साल की सजा काट रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola