आज तीन शहरों में हुए सड़क हादसे, छह मौत कई घायल

मुजफ्फरनगर : नेशनल हाइवे 58 पर ट्रक ने पांच बच्चों को कुचल दिया जिसमें 2 बच्चों के मौत की खबर है. इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की और काफी मुश्क्कत के बाद वहां से लोगों को हटाया जा सका. दूसरी […]
मुजफ्फरनगर : नेशनल हाइवे 58 पर ट्रक ने पांच बच्चों को कुचल दिया जिसमें 2 बच्चों के मौत की खबर है. इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की और काफी मुश्क्कत के बाद वहां से लोगों को हटाया जा सका.
दूसरी तरफ राजकोट में 4 लोगों को कार ने कुचल दिया है. पूरा परिवार बाइक पर सवार था जिसमें पति, पत्नी और दो बच्चे शामिल है. इसमें दो लोगों की मौत की खबर है. हरियाणा के जिंद में भी ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गयी. बच्चे ट्रेक पर खेल रहे थे तभी ट्रेन आ गयी. बच्चों को बचाने की कोशिश में पिता भी जख्मी हो गये. जिस गांव में यह घटना हुई इस गांव के दोनों तरफ रेलवे ट्रेक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




