जेटली ने कहा, बिहार को बडे पैमाने पर मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी सरकार

Updated:
विज्ञापन
जेटली ने कहा, बिहार को बडे पैमाने पर मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी सरकार

नयी दिल्ली/स्टैनफोर्ड (कैलिफोर्निया) : वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज बिहार को बडे पैमाने करने के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा करते हुए आज कहा कि सरकार अगले कुछ हफ्तों में इस संसाधन संपन्न राज्य की मदद के लिए विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की घोषणा कर सकती है. जेटली ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/स्टैनफोर्ड (कैलिफोर्निया) : वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज बिहार को बडे पैमाने करने के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा करते हुए आज कहा कि सरकार अगले कुछ हफ्तों में इस संसाधन संपन्न राज्य की मदद के लिए विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की घोषणा कर सकती है.

जेटली ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में ‘भारत के आर्थिक भविष्य’ विषय पर संबोधित करते हुए कहा ‘‘बिहार अपार संभावनाओं वाला राज्य है. इस राज्य में बहुत कम उद्योग हैं. यहां अपार मानव संसाधन है. यहां कृषि है. इसलिए देश के न्यायोचित विकास के लिए बिहार की मदद करना जरुरी है.’’

उन्होंने कहा ‘‘भारत सरकार बिहार को बडे पैमाने पर हर संभव मदद करेगी.’’ एक भारतीय-अमेरिकी, रमेश यादव द्वारा पूछे गए सवाल पर जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं पर काम कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola