कल से बदल जाएगा रेलवे में तत्काल बुकिंग सिस्टम का नियम
Updated at : 14 Jun 2015 8:28 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : रेल मंत्रालय की ओर से तत्काल बुकिंग सिस्टम में कल से बदलाव किया जा रहा है. इस नये नियम के तहत कल 15 जून से एसी टिकटों की बुकिंग 10 बजे और गैर एसी टिकटों की बुकिंग 11 बजे से होगी. रेल मंत्रालय के अनुसार सर्वर पर बोझ कम कर बुकिंग को […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : रेल मंत्रालय की ओर से तत्काल बुकिंग सिस्टम में कल से बदलाव किया जा रहा है. इस नये नियम के तहत कल 15 जून से एसी टिकटों की बुकिंग 10 बजे और गैर एसी टिकटों की बुकिंग 11 बजे से होगी.
रेल मंत्रालय के अनुसार सर्वर पर बोझ कम कर बुकिंग को आसान करने के लिए यह बदलाव किए गये है. वर्तमान में आईआरसीटीसी की वेबसाइट से एक घंटे में करीब 10 से 12 हजार टिकटों की बुकिंग होती है. रेल मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार एसी और गैर एसी टिकटों के समय बदलने से वेबसाइट और टिकट खिड़कियों पर बोझ कम पड़ेगा. गौरतलब है कि तत्काल टिकटों के बुकिंग में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




