ePaper

त्रिपुरा से अफ्सपा हटाया गया

Updated at : 28 May 2015 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
त्रिपुरा से अफ्सपा हटाया गया

अगरतला: त्रिपुरा सरकार ने आज राज्य से सशस्त्र बल विशेष शक्ति अधिनियम :अफ्सपा: को हटाने का फैसला किया है. उग्रवाद प्रभावित राज्य में 18 वर्षों से यह विवादित कानून प्रभाव में था. राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री माणिक सरकार ने कहा कि यह फैसला दिन में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया.उन्होंने कहा, ‘‘हमने […]

विज्ञापन

अगरतला: त्रिपुरा सरकार ने आज राज्य से सशस्त्र बल विशेष शक्ति अधिनियम :अफ्सपा: को हटाने का फैसला किया है. उग्रवाद प्रभावित राज्य में 18 वर्षों से यह विवादित कानून प्रभाव में था.

राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री माणिक सरकार ने कहा कि यह फैसला दिन में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया.उन्होंने कहा, ‘‘हमने हर छह महीने में राज्य के अशांत इलाकों में स्थिति की समीक्षा की है और राज्य पुलिस तथा राज्य में कार्यरत अन्य सुरक्षाबलों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा भी की.’’ सरकार ने कहा, ‘‘उन्होंने हमें सुझाव दिया कि अब इस अधिनियम की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि उग्रवाद की समस्या पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है.’’उग्रवादियों की तेज होती हिंसा के कारण 16 फरवरी 1997 को राज्य में यह अधिनियम लागू किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola