ePaper

थरुर ने कहा कि वह जांच में सहयोग करेंगे

Updated at : 16 May 2015 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
थरुर ने कहा कि वह जांच में सहयोग करेंगे

तिरुवनंतपुरम : पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने आज कहा कि वह अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या की जांच के मामले में एक सौ प्रतिशत सहयोग करेंगे. सुनंदा मामले में कुछ तथ्यों की पुष्टि के लिए तीन मुख्य गवाहों का झूठ पकडने वाली मशीन (लाई डिकेक्टर) से परीक्षण कराने के लिए […]

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम : पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने आज कहा कि वह अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या की जांच के मामले में एक सौ प्रतिशत सहयोग करेंगे. सुनंदा मामले में कुछ तथ्यों की पुष्टि के लिए तीन मुख्य गवाहों का झूठ पकडने वाली मशीन (लाई डिकेक्टर) से परीक्षण कराने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा अदालत से अनुमति मांगे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए थरुर ने कहा, मैं उस मुद्दे पर अब कुछ नहीं कहना चाहता जिस पर पुलिस जांच चल रही है.

उन्होंने कहा, पुलिस को अपना काम करने दें. मैं उन्हें परेशान नहीं करुंगा. मैं जांच में सौ प्रतिशत सहयोग करुंगा. उन्होंने कहा, मेरे पास कहने को कुछ है लेकिन मैं जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बोलूंगा. गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने अदालत से थरुर के घर काम करने वाले नारायण सिंह, ड्राइवर बजरंगी और पारिवारिक दोस्त संजय दीवान का लाई डिटेक्टर परीक्षण करने की अनुमति मांगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola