ePaper

कांग्रेस भूमि विधेयक संसद में होने देगी पारित : आजाद

Updated at : 04 May 2015 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस भूमि विधेयक संसद में होने देगी पारित : आजाद

जम्मू : राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने आज कहा कि कांग्रेस संसद में भूमि अधिग्रहण विधेयक को पारित नहीं होने देगी. आजाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हम संसद में विधेयक पारित नहीं होने देंगे.’ उन्होंने कहा, ‘आज किसानों के लिए सबसे खराब स्थिति है. हमने 2013 में किसानों के लाभ […]

विज्ञापन

जम्मू : राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने आज कहा कि कांग्रेस संसद में भूमि अधिग्रहण विधेयक को पारित नहीं होने देगी. आजाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हम संसद में विधेयक पारित नहीं होने देंगे.’ उन्होंने कहा, ‘आज किसानों के लिए सबसे खराब स्थिति है. हमने 2013 में किसानों के लाभ हेतु एक कानून बनाया है. अब वे विधेयक लेकर आए हैं और प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि यह अंबानियों के लाभ हेतु नहीं है, लेकिन मैं उन्हें बता दूं कि इससे अडानी को लाभ होगा.’

नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आजाद ने कहा कि वह जमीन से जुडी हुई नहीं है और इसी वजह से बहुत थोडे वक्त में उसकी लोकप्रियता में काफी कमी आयी है. उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार का ग्राफ में अचानक तेजी से गिरा है. वे जमीन से जुडे हुए नहीं हैं.’ कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री के संसद में उपस्थित नहीं होने के कारण उनकी आलोचना की. आजाद ने कहा, ‘वह सिर्फ ट्विटर पर दिखते हैं. पहले प्रधानमंत्री संसद में रहते थे. इसी वजह से, अन्य राज्य सरकारों की लोकप्रियता में भी गिरावट आ रही है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola