गोवा में स्लीवलेस टॉप और जींस पहनने पर लगी पाबंदी हटायी गयी
Updated at : 28 Mar 2015 3:25 PM (IST)
विज्ञापन

पणजी : गोवा के कला एवं संस्कृति विभाग ने कार्यालय में ड्रेस कोड पर अपने परिपत्र को वापस ले लिया है और नये निर्देश में अपने कर्मचारियों को सेमी फॉर्मल और स्मार्ट कैजुअल ड्रेस पहनने की अनुमति दे दी है. विभाग ने इससे पहले कार्यालय में स्लीवलेस टॉप और जींस पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया […]
विज्ञापन
पणजी : गोवा के कला एवं संस्कृति विभाग ने कार्यालय में ड्रेस कोड पर अपने परिपत्र को वापस ले लिया है और नये निर्देश में अपने कर्मचारियों को सेमी फॉर्मल और स्मार्ट कैजुअल ड्रेस पहनने की अनुमति दे दी है. विभाग ने इससे पहले कार्यालय में स्लीवलेस टॉप और जींस पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसपर विपक्षी कांग्रेस की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आयी थी.
निदेशक प्रसाद लोलीनकर द्वारा कल जारी आदेश में कहा गया है, सभी कर्मचारियों को अब सूचित किया जाता है कि वे सेमी फॉर्मल या फॉर्मल या स्मार्ट कैजुअल ड्रेस इस विभाग के आधिकारिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कार्यालय में पहन सकेंगे ताकि कार्यालय में उचित शिष्टाचार को कायम रखा जा सके. कला एवं संस्कृति मंत्री दयानंद मंडरेकर ने सदन में एक सवाल के जवाब में पिछले आदेश की पुष्टि की थी.
पिछले मेमो में कहा गया था, एक बार फिर निर्देश दिया जाता है कि कर्मचारी सिर्फ औपचारिक पोशाक पहनेंगे और जींस, कॉर्डरॉय, टी-शर्ट, कई पॉकेट वाले ट्राउजर और स्लीवलेस पोशाक कार्यालय की घड़ी में और निदेशालय के आधिकारिक कार्यक्रमों में नहीं पहनेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




