ओएनजीसी के तकनीकी निदेशक शशि शंकर निलंबित
Updated at : 24 Feb 2015 4:52 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के निदेशक (तकनीकी) शशि शंकर को अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया है. मंत्रालय ने कल ओएनजीसी को पत्र लिखकर कहा कि शंकर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अपेक्षित है. कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ‘‘सक्षम प्राधिकरण ने ओएनजीसी के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के निदेशक (तकनीकी) शशि शंकर को अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया है.
मंत्रालय ने कल ओएनजीसी को पत्र लिखकर कहा कि शंकर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अपेक्षित है. कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ‘‘सक्षम प्राधिकरण ने ओएनजीसी के आचरण, अनुशासन तथा अपीलीय नियम, 1994 के तहत ओएनजीसी के निदेशक (तकनीकी एवं फील्ड सेवाए) शशि शंकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.’’ शंकर सोमवार को 54 वर्ष के हैं. वह देश की सबसे अधिक मुनाफे वाली कंपनी के बोर्ड में सबसे युवा निदेशक हैं.
शंकर को पिछले साल एक फरवरी को निदेशक (तकनीकी एवं फील्ड सेवाएं) नियुक्त किया गया था.हालांकि, शंकर को निलंबित किए जाने की वास्तवित वजह पता नहीं चल पाई है. सूत्रों ने कहा कि उनके खिलाफ निविदा में अनियमितता के आरोप हैं, जिसकी जांच सतर्कता विभाग द्वारा की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




