ePaper

कम से कम एक गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित करें सामाजिक संगठन: खट्टर

Updated at : 03 Feb 2015 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
कम से कम एक गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित करें सामाजिक संगठन: खट्टर

रेवाडी (हरियाणा) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज राज्य के सामाजिक-धार्मिक एवं शैक्षणिक संगठनों से अपील की कि वे कम से कम एक गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित करें. रेवाडी के किशन लाल पब्लिक कॉलेज के छह दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह के समापन अवसर पर खट्टर ने संगठनों से […]

विज्ञापन

रेवाडी (हरियाणा) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज राज्य के सामाजिक-धार्मिक एवं शैक्षणिक संगठनों से अपील की कि वे कम से कम एक गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित करें. रेवाडी के किशन लाल पब्लिक कॉलेज के छह दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह के समापन अवसर पर खट्टर ने संगठनों से यह अपील की.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर राज्य विधानसभा के सभी 90 विधायकों और सभी 15 सांसदों (लोकसभा एवं राज्यसभा) ने एक-एक गांव गोद लिये हैं और कई गणमान्य हस्तियों ने भी इस पहल को आगे बढाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola