30 अगस्त की टॉप 20 खबरें : नेपाल बाढ़ से अब तक 675 से अधिक की मौत, कैमरे में कैद हुआ ग्लेशियर टूटने का खौफनाक पल

Updated:
विज्ञापन

नेपाल में बाढ़ का खौफनाक नजारा, गोल घेरे में पहाड़ से उतरता सैलाब, फोटो ANI

30 August Top 20 News: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से अब तक 675 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत और बचाव कार्य जारी है. इधर अनजाने में पर्यटक के कैमरे में ग्लेशियर टूटने का खौफनाक पल कैद हो गया. एक जलवायु विशेषज्ञ ने दावा किया है कि 188 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सैलाब आया था. जिससे नेपाल में भारी तबाही हुई. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. Nepal Flash Flood: बुलेट ट्रेन जैसी स्पीड से आया सैलाब, 188 KM प्रति घंटे की रफ्तार ने मचाई तबाही

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर जलवायु विशेषज्ञ डॉ उत्तम बाबू श्रेष्ठ ने दावा किया है कि सैलाब की रफ्तार बुलेट ट्रेन जैसी थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर किए गए एक विश्लेषण के आधार पर दावा किया कि सैलाब की गति करीब 188 किलोमीटर प्रति घंटे थी. साथ ही, उन्होंने सैलाब की ताकत की तुलना हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से की है. हालांकि, उन्होंने खुद इस तुलना को सीधे तौर पर विस्फोटक शक्ति की तुलना मानने से सावधान किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन

2. VIDEO: अनजाने में पर्यटक के कैमरे में कैद हुआ ग्लेशियर टूटने का खौफनाक पल, नेपाल में तबाही की नई तस्वीर

नेपाल में भीषण बाढ़ और मडस्लाइड के बीच ग्लेशियर टूटने का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. यह पल एक पर्यटक के कैमरे में अनजाने में कैद हुआ था. विशेषज्ञों ने वीडियो में दिख रहे ग्लेशियर की पहचान रिमोट सेंसिंग तस्वीरों से की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. Nepal Flood : क्या कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है चीन? तबाही के बाद जानें क्यों उठ रहे हैं सवाल

हिमालय में एक बड़ा ग्लेशियर टूटकर पहाड़ से नीचे घाटी में आ गिरा. इसके बाद नेपाल और तिब्बत के कई इलाकों में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. बाढ़ के बाद से नुकसान की असली तस्वीर धीरे-धीरे सामने आ रही है. हालांकि, नेपाल में तबाही की जानकारी चीन के मुकाबले कहीं तेजी से सामने आ रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. Video : ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर राहुल गांधी की पीएम मोदी से मांग- SC/ST कानून के तहत जल्द दर्ज हो FIR

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि हल्द्वानी में हुए इस मामले में बीजेपी और आरएसएस से जुड़े लोग शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य संविधान और एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) कानून के खिलाफ हैं. राहुल गांधी ने मामले में कार्रवाई की मांग भी की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. नेपाल से बहकर उत्तर प्रदेश तक पहुंचीं लाशें ! कुशीनगर में गंडक नदी से 3 शव बरामद

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ का असर अब भारत तक पहुँच गया है. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गंडक नदी से तीन अज्ञात शव बरामद किए गए हैं, जो संभवतः बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. Nepal Flood : 675 लोगों की मौत, 167 भारतीय सहित कुल 261 विदेशी नागरिकों को बचाया गया, हेल्पलाइन नंबर जारी

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं. अब तक 675 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता हैं. इस बीच भोटेकोशी नदी क्षेत्र में पानी और कीचड़ का स्तर फिर बढ़ने से नई बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. प्रशासन ने नदी किनारे और प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. ग्रेटर नोएडा में बच्ची की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, 24 घंटे में पुलिस ने किया ढेर, CCTV में दिखा था पूरा सच

ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी बलराज को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एनकाउंटर में ढेर कर दिया. CCTV फुटेज ने आरोपी की करतूत उजागर की, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई में वह मारा गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी की ग्रैंड एंट्री: राष्ट्रपति शवकत ने किया स्वागत, एक ही कार में दिखे दोनों नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर उज्बेकिस्तान पहुंचे. अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. आदिवासी महाजुटान से पहले रांची में ट्रैफिक अलर्ट, 30 अगस्त को कई सड़कें रहेंगी बंद; जानें पार्किंग प्लान

रांची में 30 अगस्त को होने वाली आदिवासी एकता महाजुटान रैली के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा और अलग-अलग जिलों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. श्रीलंका से लौटते ही फिटनेस टेस्ट में जुटे भारतीय खिलाड़ी, बुमराह-हार्दिक की फिटनेस पर आया नया अपडेट

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होते ही भारतीय क्रिकेट टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी बेंगलुरु में फिटनेस टेस्ट के लिए पहुंच गए हैं. पंत, जडेजा, जायसवाल जैसे खिलाड़ियों ने टेस्ट में हिस्सा लिया, जबकि बुमराह और हार्दिक की फिटनेस पर अपडेट आया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. नेपाल में तबाही का VIDEO: 800 मीटर लंबा ग्लेशियर गिरा था टूटकर, अब तक 669 मौतें, 2426 लापता

न्यूयॉर्क टाइम्स को मिले नए फुटेज में हिमालयी ग्लेशियर के टूटने का खौफनाक मंजर दिखाई दिया है. यह घटना नेपाल में 26 अगस्त को हुई थी, जिसके बाद अचानक बाढ़ आ गई थी. टूर गाइडों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में ग्लेशियर का 800 मीटर हिस्सा नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है.पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. चीन के जनरल झाओ जोंगकी पर गिरी गाज, गलवान हिंसा के मास्टरमाइंड को शी ने किया बर्खास्त

चीन ने डोकलाम और गलवान की घटना में PLA की वेस्टर्न थिएटर कमांड संभालने वाले जनरल झाओ जोंगकी को CPPCC से हटा दिया है. उनकी दो अन्य राजनीतिक जिम्मेदारियां भी छीन ली गईं, जानिए पूरा मामला. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. नेपाल में बाढ़ के बाद जिंदगी बेहाल, दवा-पानी खत्म; राहत शिविरों में महामारी का डर, लूटपाट भी शुरू

नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद अब लोगों के सामने जिंदगी बचाने की नई चुनौती खड़ी हो गई है. घर और सामान गंवा चुके बाढ़ पीड़ित दवा और साफ पानी के लिए जूझ रहे हैं. कई इलाकों में संपर्क टूटने से अस्पतालों में जरूरी दवाओं, ईंधन और अन्य सामान की किल्लत हो गई है. वहीं, कालाबाजारी और लूटपाट की खबरों ने राहत शिविरों में रह रहे लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. VIDEO: खान सर पर गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप, पुराने सहयोगी निखिल सर ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष जांच और नार्को टेस्ट की मांग

खान सर उर्फ फैजल खान पर महिला के गंभीर आरोपों के बीच पुराने सहयोगी निखिल सर ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हुसनारा खातून का समर्थन किया. उन्होंने 2017-18 के पुराने विवाद का जिक्र करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और महिला को इंसाफ दिलाने की मांग की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. ममता बनर्जी ने नहीं माना हाईकोर्ट का निर्देश, शुभेंदु अधिकारी के आदेश पर दर्ज हुआ FIR

तृणमूल छात्र परिषद की बैठक में अदालती आदेशों के उल्लंघन का आरोप लगा है. शुभेंदु अधिकारी के आदेश पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है. यह मामला कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक निर्देश से जुड़ा है, जिसके तहत कुछ शर्तों का पालन करना था. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. आतंकी आफताब अंसारी की सेल में मिले कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, प्रेसिडेंसी जेल में छापेमारी से हुए कई खुलासे

कोलकाता की प्रेसिडेंसी जेल में एक चौंकाने वाली छापेमारी हुई है, जिसमें कुख्यात आतंकी आफताब अंसारी की सेल से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं. इसमें स्मार्टफोन, आईफोन और राउटर शामिल हैं, जिससे जेल में चल रही गतिविधियों पर सवाल उठ रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. JSSC शिक्षक भर्ती परीक्षा: हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को दिया CID में FIR दर्ज कराने का निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC की शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर अहम फैसला दिया है. अदालत ने मुख्य सचिव को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ CID में FIR दर्ज कराने का आदेश दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. तीन माह तक ऑफलाइन भी बनेंगे जाति, आय, स्थानीय निवासी व EWS प्रमाण पत्र

झारखंड सरकार ने प्रमाण पत्र जारी करने में देरी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. अब आय, ईडब्ल्यूएस और स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र अगले तीन महीनों तक ऑफलाइन भी बनाए जा सकेंगे. यह सुविधा आवेदकों को राहत देगी और उनके लंबित कामों को पूरा करने में मदद करेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर नहीं देख पाएंगे एशिया कप के मैच, जानें कहां होगी भारत के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग

महिला एशिया कप 2026 शुरू हो गया है और भारतीय टीम अपने अभियान के लिए तैयार है. जानें आप भारत के सभी रोमांचक मुकाबले कहाँ और कैसे लाइव देख सकते हैं. भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले का इंतजार कर रहे हैं? पूरी जानकारी यहाँ है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. IIIT रांची में 60 LPA का प्लेसमेंट, मिले 243 जॉब ऑफर्स

रांची में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी IIIT रांची ने इस सेशन का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शेयर किया है. यहां कई टॉप कंपनियों ने प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा लिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola