उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी की ग्रैंड एंट्री: राष्ट्रपति शवकत ने किया स्वागत, एक ही कार में दिखे दोनों नेता
पीएम नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव, फोटो एक्स
PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर उज्बेकिस्तान पहुंचे. अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे.
PM Modi Uzbekistan Visit: राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने ताशकंद हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. यह प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा है.
ताशकंद पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया
‘‘राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के गर्मजोशी भरे स्वागत के बीच ताशकंद पहुंचा. उनके इस विशेष सम्मान के लिए आभारी हूं. उज्बेकिस्तान की यह मेरी चौथी यात्रा है, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों की गहराई को दर्शाती है.’’
पीएम मोदी ने यांगी उज्बेकिस्तान पार्क का दौरा किया
प्रधानमंत्री मोदी ने पहुंचने के बाद यांगी उज्बेकिस्तान पार्क का दौरा किया और स्वतंत्रता स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. राष्ट्रपति मिर्जियोयेव भी उनके साथ स्मारक तक गए. यह स्मारक देश की स्वतंत्रता की 30वीं वर्षगांठ पर स्थापित किया गया था और यह स्वतंत्रता एवं सद्भावना के आदर्शों का प्रतीक है.
मोदी दो देशों उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की यात्रा के पहले चरण में ताशकंद पहुंचे हैं. इस यात्रा का उद्देश्य मध्य एशिया में भारत की रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करना और इस क्षेत्र के साथ सभ्यतागत संबंधों को और गहरा करना है.
पीएम मोदी व्यापार, निवेश, डिजिटल संपर्क और रक्षा पर करेंगे वार्ता
प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ व्यापार, निवेश, डिजिटल संपर्क, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करेंगे.
ताशकंद में शास्त्री स्मारक और महात्मा गांधी केंद्र का दौरा करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने उज्बेकिस्तान जाने से पहले कहा था कि वह ताशकंद में शास्त्री स्मारक और ‘ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ऑरिएनटल स्टडी’ स्थित महात्मा गांधी केंद्र का भी दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि ये दोनों देशों के बीच कायम घनिष्ठ सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के संबंधों के प्रति सम्मान के प्रतीक हैं. ताशकंद से प्रधानमंत्री किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव के निमंत्रण पर बिश्केक जाएंगे, जहां वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.
ये भी पढ़ें: नेपाल में तबाही का VIDEO: 800 मीटर लंबा ग्लेशियर गिरा था टूटकर, अब तक 669 मौतें, 2426 लापता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए