आतंकी कश्मीर में घुसपैठ करने का इंतजार कर रहे हैं : बीएसएफ

Published at :30 Jan 2015 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकी कश्मीर में घुसपैठ करने का इंतजार कर रहे हैं : बीएसएफ

श्रीनगर : सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने आज कहा कि कश्मीर में सीमा पार से आतंकियों ने घुसपैठ करने की कोशिशें की हैं, लेकिन बीएसएफ सतर्क है और वह आतंकियों को घुसपैठ करने का कोई मौका नहीं देगी. बीएसएफ, कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक पीएस संधू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें हुई […]

विज्ञापन
श्रीनगर : सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने आज कहा कि कश्मीर में सीमा पार से आतंकियों ने घुसपैठ करने की कोशिशें की हैं, लेकिन बीएसएफ सतर्क है और वह आतंकियों को घुसपैठ करने का कोई मौका नहीं देगी.
बीएसएफ, कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक पीएस संधू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें हुई हैं और ये कोशिशें खत्म होने वाली नहीं हैं. आतंकी कश्मीर में घुसपैठ के मौके का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हमारा काम उन्हें सफल ना होने देना है और हम उन्हें मौका नहीं देंगे.’’ उन्होंने कहा कि सीमा पार घुसपैठ के ठिकानों पर बड़ी संख्या में आतंकी हैं और प्रशिक्षिण शिविरों में आतंकियों की संख्या में कमी नहीं आयी है.
संधू ने कहा, ‘‘प्रशिक्षण शिविरों में लोगों की संख्या में कमी नहीं आयी है और उनके घुसपैठ कराने के ठिकाने भरे हुए हैं. लेकिन हम हमेशा सतर्क रहते हैं और उन्हें सफल नहीं होने देंगे.’’ बीएसएफ के महानिरीक्षक ने यहां शहर के बाहरी इलाके में स्थित बीएसएफ के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में पासिंग आउट परेड के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए यह जानकारी दी.
केंद्र में 44 हफ्तों के कठिन प्रशिक्षण के बाद आज करीब 333 कांस्टेबलों को बीएसएफ में शामिल किया गया. बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उन्हें प्रशिक्षिण के विभिन्न आयामों से गुजारा गया, जिनमें शारीरिक चुस्ती एवं मानसिक मजबूती, शस्त्रों का प्रभावी प्रयोग, नक्शे पढना और पूरा अनुशासन बनाए रखा शामिल थे. उन्हें फील्ड इंजीनियरिंग, फील्ड क्राफ्ट, मामूली चालों, आतंक विरोधी कार्रवाईयों, उग्रवाद विरोधी कार्रवाईयों, कमांडो अभियान और मानवाधिकारों का सम्मान करने का भी प्रशिक्षिण दिया गया.’’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola