शादी का झांसा देकर पूर्वोत्तर की युवती से तीन साल तक बलात्कार

नयी दिल्ली : दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डाबरी इलाके में शादी करने का झूठा झांसा देकर कथित रूप से एक व्यक्ति द्वारा पूर्वोत्तर की एक 16 वर्षीय लडकी से तीन साल तक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि असम की रहने वाली यह लडकी […]
नयी दिल्ली : दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डाबरी इलाके में शादी करने का झूठा झांसा देकर कथित रूप से एक व्यक्ति द्वारा पूर्वोत्तर की एक 16 वर्षीय लडकी से तीन साल तक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि असम की रहने वाली यह लडकी 27 वर्षीय जहीरुद्दीन के साथ दिल्ली आयी थी और उसके साथ रह रही थी.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘लडकी ने आरोप लगाया है कि उसे दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी के एक मकान में पिछले तीन साल से रखा गया था जिस दौरान उसने अपने साथ बलात्कार का आरोप लगाया है.’ अधिकारी ने बताया, ‘आरोपी ने उसे दिल्ली में नौकरी दिलाने और 18 साल की होने पर शादी करने का वादा किया था.
लडकी ने दावा किया है कि वह असम में अपने गांव के एक रिश्तेदार के जरिए आरोपी को जानती थी. उसने कहा कि वह अपने माता पिता को बताए बिना युवक के साथ अपने गांव से भाग गयी थी.’ अधिकारी ने बताया कि आरोपी द्वारा पिछले सप्ताह घर से चले जाने के बाद उसने अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया.
युवक नौकरी तलाशने की बात कहकर निकला था लेकिन उसके बाद नहीं लौटा. दो दिन तक इंतजार करने के बाद लडकी डाबरी में एक दोस्त के पास गयी और कल पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




