लक्ष्मण कार्टून के ''मूल भगवान'', अपने आप में संस्थान

नयी दिल्ली : देश की कार्टूनिस्ट बिरादरी ने आज आर. के. लक्ष्मण के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें ‘कार्टून का मूल भगवान’ और ‘संस्थान’ करार दिया. ‘कॉमन मैन’ की रचना करने वाले लक्ष्मण के बारे में अजित निनान ने कहा, वह कार्टून के मूल भगवान थे. निनान ने बताया, मेरा मानना है कि वह […]
नयी दिल्ली : देश की कार्टूनिस्ट बिरादरी ने आज आर. के. लक्ष्मण के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें ‘कार्टून का मूल भगवान’ और ‘संस्थान’ करार दिया. ‘कॉमन मैन’ की रचना करने वाले लक्ष्मण के बारे में अजित निनान ने कहा, वह कार्टून के मूल भगवान थे.
निनान ने बताया, मेरा मानना है कि वह दुनिया के सबसे प्रतिभावान कार्टूनिस्टों में थे क्योंकि एशिया, पश्चिमी समाज के बारे में उनका नजरिया बेहतरीन था. उनके हाथ और दिमाग से उपमायें निकलीं वे अतुलनीय थीं और मेरा मानना है कि लंबे समय तक अतुलनीय रहेंगी. सुधीर तैलंग ने उन्हें ‘एक संस्थान’ बताया जिन्होंने ‘कार्टूनिस्ट के काम को सम्मान’ दिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










